श्री टाक महासभा म.प्र महिला मंडल द्वारा रंगारंग फाग उत्सव मनाया

Oplus_16908288

रतलाम । अखिल भारतीय श्री टाक महासभा म.प्र महिला मंडल द्वारा 22 फरवरी रविवार को रामबाग हनुमान मंदिर में आयोजित रंगारंग फाग उत्सव (महिला) कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रमेश टाक व क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय टाक, महिला मंडल अध्यक्ष संध्या टाक एवं संपूर्ण कार्यकारिणी ने राधे कृष्णा की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महिला अध्यक्ष ओर फाग उत्सव में पधारे सभी महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर राधा-कृष्ण भजनों पर नृत्य किया फूलों और गुलाल के साथ होली खेली गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकार की पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति रही, जिसने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भजनों के साथ ढोलक की थाप पर महिलाएं जमकर झूमती नजर आईं।
आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखना और महिलाओं के बीच आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को बढ़ाना है। आयोजन में प्रदेश की कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में फूलों और गुलाल से होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *