मिशन वात्सल्य के तहत दो निराश्रित शिशुओं को मिला नया आशियाना

रतलाम 25 फरवरी। आज अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के माध्यम से मिशन वात्सल्य अंतर्गत रतलाम जिले की संस्था मातृछाया शिशु गृह में निवासरत दो निराश्रित शिशुओं राजा एवं आदित्य (परिवर्तित नाम) को अपना नया आशियाना मिला। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सी ए आर ए) के माध्यम से चयनित भावी दत्तक माता पिता दम्पति को विवाह के कई वर्षो के पश्चात शिशु आदित्य एवं शिशु राजा (परिवर्तित नाम) को दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया जाकर बच्चों को भावी माता पिता को सौंपा गया।

Play sound