- हर सुबह की शुरुआत योग के साथ गौसेवा से हो
- नियमित 21 सूर्य नमस्कार जीवन में तेज उमंग लाएगा



रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन जिला रतलाम पांचों संगठनों के तत्वावधान में 15 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक 25 दिवसीय एडवांस सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 से 08 बजे तक गुरुनानक भवन विरियाखेड़ी स्थित योग शिविर संचालित किया जा रहा जिसका मूल उद्देश्य आमजनों में नव योग शिक्षक के माध्यम से बैहतर स्वास्थ्य मय तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई जा रही साथ ही समाज के हर वर्ग में फेल रही शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकृतियों बुराइयों के आडंबर व रोगों के बंधनों से मुक्ति निश्चित हैं।
मुख्य अतिथि स्वरूप जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, श्री राम गौशाला बांगरोद संरक्षक ऋषिराज धाकड़ ने कहा सुबह की शुरुआत योग के साथ गौसेवा से हो हम स्वत: ही अपनी सभ्यता संस्कृति प्रकृति से जुडेगे आज वर्तमान युग को योग की शरण लेना अनिवार्य है निश्चित ही भविष्य में यह हमारे लाभ के हरसंभव मार्ग खोलेगा पहाडों से निकल कर धरातल पर हर आयु वर्ग के लिए योग आयुर्वेद स्वदेशी गुरुकुल शिक्षा पारंपरिक चिकित्सा हर विपदाओं से मुक्ति दिलाकर स्वतंत्र भारत को विश्व गुरु बनाने में सहायक रहेगा।
युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने दैनिक पारम्परिक योगिंग जोगिंग क्रिया सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, आहार विहार दिनचर्या व रोगानुसार योग पैकेज के बारे में बताया विशेष प्रशिक्षण के साथ ही सामूहिक 21 सूर्य नमस्कार लगाकर हरजन को योग महायज्ञ में आहूति देने का आग्रह किया नियमित सूर्य नमस्कार जिसके अनगिनत लाभ हैं शरीर को लचीला सुडौल तेज नव ऊर्जा उमंग का संचार लिए तनाव मुक्त करने में सहायक रहता हैं।
25 दिवसीय योग यज्ञ केन्द्रीय टीम में युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया का मार्ग दर्शन मिल रहा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ. उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी राजेश धाकड़ सहित गुरु निष्ठ योग सेवक अपना योगदान दे रहें।