सही केरियर योजना ही भविष्य में आपके लिए बेहतर अवसर और विकास के द्वार खोलती है – प्राचार्य डॉ रविन्द्र जीत कौर अरोरा

रतलाम। करियर चयन आपके जीवन का वह महत्वपूर्ण आयाम होता है जो आपके उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने का आधार प्रदान करता है। यह ऐसी प्रक्रिया होती है जो रुचि ,ज्ञान और अनुभव के आधार पर आपका मार्गदर्शन करती है। यह बात अंतरराष्ट्रीय करियर काउंसलर एवं रॉयल कॉलेज की प्राचार्य डॉ रविन्द्र जीत कौर अरोरा ने मध्य प्रदेश शासन की योजना ‘ एजुकेशन फॉर ऑल’ पत्रिका के लिए अपने साक्षात्कार में जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ऋषिका शर्मा व पत्रिका की प्रधान संपादक विनीता ओझा को कही ।
उन्होंने बताया कि आपको सर्वप्रथम अपना स्व – मूल्यांकन, लक्ष्य निर्धारण एवं करियर विकल्पों की पहचान कर वही करियर कार्य योजना बनाना चाहिए जो आपके लिए उपयुक्त हो सके। यह ज्ञान आधारित या कौशल आधारित हो सकती है। सही केरियर योजना ही भविष्य में आपके लिए बेहतर अवसर और विकास के द्वार खोलती है।
वर्तमान समय में ए. आई, कोडिंग,डिजिटल स्किल्स ,नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा ,डिजिटल मार्केटिंग, आदि ऐसे क्षेत्र हैं ,जो भविष्य में रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करते हैं। इस तरह के कार्य आपके व्यक्तित्व को भी निखारते हैं एवं राष्ट्र की समृद्धि में भी सहायक होते हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल ,शिक्षा, इंटीरियर डिजाइन, होटल मैनेजमेंट ,वकालत,चार्टर एकाउंटेंट जैसा अनेक क्षेत्र हैं जहां रोजगार के अनेक अवसर होते हैं ,जिसका चयन आप अपनी अभिरुचियों के आधार पर कर सकते है। साक्षात्कार का मार्गदर्शन प्राचार्य मंजू लता जादौन ने किया। सहयोगी के रूप में मनीषा सरयाम ,प्रेमलता चतुर्वेदी, ऋषिकेश चौहान, चारूलता श्रीवास्तव उपस्थित थी।आभार विनीता ओझा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *