
रतलाम/ रावटी । गुरुबारीय समन्वय सद्भाव सत्संग रावटी के सौजन्य से विगत दिवस श्री जुझार बावजी मंदिर परिसर के मांगलिक भवन (बगीचे) रावटी में दिन में कवि-गोष्ठी एवं रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कवि-गोष्ठी कार्यक्रम के अध्यक्ष रावटी ग्राम के निवासी सेवानिवृत्त एडीएम नरेन्द्र सिंह राजावत एवं मुख्य अतिथि रामाश्रम-सत्संग रावटी के संचालक गुरुप्रसाद जोशी तथा विशेष अतिथि डॉ. सुरेश ठाकुर (सालिब), डॉ. मोहन परमार, दिनेश जैन, हरिशंकर भटनागर तथा अमृतलाल विशेष अतिथि रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन पंडित हरीश ठक्कर ने किया। अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण पर दीप प्रज्ज्वलन कर काव्य गोष्ठी की शुरूआत की ।
काव्य गोष्ठी में गीतकार हरिशंकर भटनागर, गजलकार सुरेश ठाकुर (सालिब) डॉ. मोहन परमार, दिनेश जैन, राजेश रावल, शांतिलाल गोयल (शांतनु), हीरालाल खराड़ी एवं बाबूलाल परमार, कन्हैयालाल टांक, पंडित धीरेन्द्र भट्ट आदि ने धार्मिक, आध्यात्मिक व साहित्यिक काव्य-रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में काव्य-रसिक श्रेणिक कुमार चत्तर (चक्का सेठ), सूरजमल जैन, चम्पालाल परमार, मनीष यादव लाभ, ज्योति प्रकाश पुरोहित, बाबूलाल लखारा, ईश्वरलाल परमार, विजयसिंह चौहान, पन्नालाल चौहान, अशोक टांक, ओमप्रकाश टांक, आत्माराम प्रजापति, राजेश प्रजापति, मोहनसिंह गुर्जर, जमनालाल जाट, गोपाल माली, आत्माराम भूरिया, राजूलाल परमार, माणक परमार आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में भजन-संध्या का आयोजन
भजन-संध्या में कुशलगढ़ (राजस्थान) की सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती तुलसी बाई व उनके संगत गण, बिरमावल (रतलाम) के मांगीलाल खदेड़ा व उनके साथी, सेमलिया (झाबुआ) के सोमला डामर, सागर, बहादुर, मोरटूक्क धरऊपाड़ा के अमर सिंह भाभर, गम्माजी मईडा, श्री सुरतान, श्री देवीसिंह, दौलतपुरा के जीवन बारिया, सोहन खराड़ी, श्री हेमराज, रणायरा (रतलाम) के श्री कैलाश चौहान, आशीष मुखिया, पवन प्रजापति, रामपुरिया के दयाराम, ईश्वर, मोहन, बायड़ी (बासिन्द्रा) के कैलाश गेहलोत, रावटी के प्रकाश ग्वालियरी, पंडित हरीश ठक्कर, मोहनसिंह इत्यादि ने भक्ति भाव से भरपूर भजन प्रस्तुत कर के श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
काव्य गोष्ठी में कवि, भजन गायक, श्रोता महानुभावों का स्वागत शॉल व दुपट्टों से किया गया। अंत में संयोजक बाबूलाल परमार ने कवि-गोष्ठी एवं भजन-सत्संग कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया।