मोमिनपुरा स्थित मुख्यमंत्री क्लिनिक परिसर की 36 जर्जर दुकानों के डिस्मेंटल हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

रतलाम 26 फरवरी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री आर्ची हरित ने बताया कि वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत मोमिनपुरा रतलाम की मुख्यमंत्री क्लिनिक भवन स्थित कुल 36 दुकानें जर्जर व अनुपयोगी होकर जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है, जिसे डिस्मेंटल किया जाएगा। उक्त दुकानें जीर्ण-शीर्ण होने से कभी भी दुर्घटना घटित होकर क्षतिग्रस्त हो सकती है। जिससे जनसामान्य के स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है, ऐसी स्थिति में उक्त दुकानों पर यदि कोई व्यक्ति/संस्था/यदि अपना स्वामित्व/मालिकाना हक रखते हो तो स्वामी संबंधी समस्त लेखों (दस्तावेजों) के साथ 9 मार्च 2026 के पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी समक्ष न्यायालीन कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते है। नियत समयावधि में कोई दावा/आपत्ति स्वामित्व संबंधी प्रस्तुत नहीं होने पर उक्त 36 दुकानें को हटाने की कार्यवाही संपादित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *