शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 26 फरवरी। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा की अध्यक्षता में समिति कक्ष में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधी पुर्नगठित योजना के तहत 10 के स्थान पर 15, 20 के स्थान पर 25 व 50 हजार के आवेदन हितग्राहियों द्वारा किये जा रहे हैं तथा 50 हजार के आवेदकों द्वारा क्रेडिट कार्ड के आवेदन किये जा रहे हैं सभी में लक्ष्य प्राप्ति हो रही है। समूह की महिलाओं द्वारा अमृत मित्र योजना के तहत वॉटर टेस्टिंग व पौधा रोपण का कार्य किया जा रहा है।
समिति सदस्य रणजीत टांक द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव एपीएल के असहाय वृद्ध नागरिकों को भी वृद्धावस्था पेंषन योजना का लाभ प्रदान किये जाने की समिति द्वारा अनुशंसा की गई इसके अलावा कार्यशील समूहों के कार्य का निरीक्षण कर समूहो का मनोबल बढ़ाने हेतु चर्चा करने व अपने कार्य में उत्तरोत्तर बढ़ाये जाने हेतु प्रेरित करने की अनुशंसा बैठक में की गई।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मिनाक्षी सेन, समिति सचिव श्रीमती राजश्री गुमास्ते आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *