जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर आयोजित किए जाएंगे- सीएमएचओ
रतलाम 1 मार्च। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसेरे ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस 6 मार्च की इस वर्ष की थीम( Theme -from communities to class rooms hearing care for all children, Act now so no children left behind due to ear or hearing problem. ) रखी गई है। राष्ट्रीय बधिरता निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मार्च को रतलाम जिले में जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , सिविल अस्पताल , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जांच एवं परामर्श शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा दल द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों के कान का परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक उपचार एवं सेवाएं प्रदान की जाएगी। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निशुल्क उपलब्ध है।
6 मार्च को आयोजित शिविर के दौरान प्रातः 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक उपस्थित होकर श्रवण रोग एवं कान की बीमारियों से संबंधित समस्याओं की जांच, उपचार सेवाएं निशुल्क उपलब्ध रहेगी।