जैविक हाट बाजार में किसानों ने किया 53 हजार रुपये से अधिक का विक्रय

रतलाम । परियोजना संचालक श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि रविवार को जिले में आयोजित जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों के 14 जैविक कृषकों ने अपने प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों की बिक्री की। हाट बाजार में कुल 53 हजार रुपये से अधिक का विक्रय हुआ।
धामनोद से श्री चंद्रभानु द्वारा अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं मूंगफली की 10,500 रुपए की बिक्री की गई। श्री दिलीप पाटीदार ने शुद्ध देसी गाय का घी विक्रय कर 20,280 रुपए, श्री दिलीप धाकड़ द्वारा शहद की 6,000 रुपए की बिक्री की गई।
पीपल घाटी सैलाना से श्री नरसिंह डामर द्वारा सब्जियां एवं भुट्टे की 1,400 रुपए की बिक्री, पिपलोदा के अयाना से श्री कुलदीप ने गीर गाय का घी, दूध, गेहूं एवं सब्जियों की 5,000 रुपए की बिक्री, बाजना से श्री भूरालाल डामर द्वारा हरी मिर्च विक्रय की गई। आंबा से श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अनाज, दालें एवं सब्जियों की 2,500 रुपए की बिक्री की, सोना मोती के श्री बालकृष्ण तिवारी ने खपली प्रजाति के गेहूं की 4,000 रुपए की बिक्री की, रणायरा से श्री गोविंद पाटीदार ने गीर गाय का घी की 1,250 रुपए की बिक्री, बांगरोद से श्री उमेश धाकड़ ने घी एवं दूध की 1,544 रुपए की बिक्री की। इसके अतिरिक्त श्री विक्रम पाटीदार, श्री परमानंद एवं श्री उत्तम सहित अन्य जैविक कृषकों ने भी अपने उत्पादों का विक्रय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *