उपखंड स्तर पर भी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है
रतलाम ।कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म काल में पेयजल समस्या निगरानी व त्वरित निराकरण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कार्यालय रतलाम में नियंत्रण प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07412-270439 है। कंट्रोल रूम प्रभारी उपयंत्री पूजा भूरिया को बनाया गया। कंट्रोल रूम प्रातः 10 से रात्रि 8 बजे तक संचालित किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी टेलीफोन पर प्राप्त शिकायत को रजिस्टर में नोट कर निराकरण हेतु कंट्रोल रूम प्रभारी को सूचित करेंगे।
इसके अतिरिक्त जावरा उपखंड में पेयजल समस्या सम्बन्धित शिकायतों के लिए सहायक यंत्री श्री एस. इरफान अली मोबाईल नंबर 9425937171 आलोट, ताल उपयंत्री श्री राहुल आर्य मोबाईल नंबर 7898781055, जावरा, पिपलौदा श्री जिगनेश बामनिया मोबाईल नंबर 9399823610
रतलाम उपखंड में पेयजल समस्या सम्बन्धित शिकायतों के लिए सहायक यंत्री श्री डीसी कथिरिया मोबाईल नंबर 7999154725, उपयंत्री श्री अर्पित चतर मोबाईल नंबर9340166238
सैलाना उपखंड में पेयजल समस्या सम्बन्धित शिकायतों के लिए सहायक यंत्री श्री हरम सिंह बामनिया मोबाईल नंबर 6232785613, उपयंत्री सैलाना सुश्री शुभा अर्गल मोबाईल नंबर 8085636995, उपयंत्री श्रीमती बिंदिया चौहान मोबाईल नंबर 8839347164 व उपयंत्री बाजना श्री विजय मचार को भी शिकायत दर्ज करा सकते है।