
जावरा (निप्र) । आल इंडिया जैन दिवाकर संगठन संगठन समिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईं एम सेठिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिध्दराज संधवी राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता व जैन दिवाकर नवयुवक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कमलेश दुग्गड निम्बाहैड ने चितौड़, निम्बाहैडा, नीमच, मन्दसौर , जावरा व रतलाम आदि शहरों का दौरा कर जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल की स्थानीय इकाईयों की बैठके आयोजित कर श्रमण संघीय एकता के अग्रदूत प्रसिद्ध वक्ता जगतवल्लभ जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के श्रमण संघीय एकता के लिए दिये गये त्याग एवं किये गए प्रयासों व धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रेरक प्रवचनों की श्रंखलाओ से सम्पुर्ण भारत वर्ष में श्रमण संघ के माध्यम से एकता एवं अखंडता का जो बीजारोपण किया था वह आज एक विशाल वटवृक्ष का रुप ले चुका है अब आवश्यकता इस बात की है कि हम सबको मिलकर एक जुट होकर जैन दिवाकर की इस धर्म ध्वजा को उनके द्वारा श्रमण संघ व समाज के लिए लिए दिये गये त्याग व समर्पण को चिर स्थाई एवं और अधिक मजबूती प्रदान करना है । उक्त विचार जावरा में जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल की आयोजित बैठक में उपस्थित नवयुवक मण्डल के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए आल इंडिया जैन दिवाकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आईं एम सेठिया ने व्यक्त किए।
डॉ सेठिया ने कहा कहा कि 15 मार्च को उदयपुर में देश भर के जैन दिवाकर गुरु भक्त नवयुवक मण्डल का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें आप सभी को एक जुट होकर बड़ी संख्या में उदयपुर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर न केवल सम्मेलन को सफल बनाना है बल्कि अपनी गुरु भक्ति का परिचय दे कर जग में चमके जैन दिवाकर के नारे को सार्थक करना है। आपने कहा कि विगत दिनों चितौड़ में जैन दिवाकर संगठन समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन हो चुका है 15 मार्च को उदयपुर में हमारा राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित है व इसी प्रकार महिला मण्डल एवं बहु मण्डल के भी राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने की तैयारिया हम कर चुके हैं जिसकी तारिखो की शिध्र घोषणा की जावेगी।
कोचट्टा ने बताया कि जावरा में आयोजित बैठक को संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिध्दराज संधवी व नवयुवक मण्डल के राष्ट्रीय महामंत्री कमलेश दुग्गड व वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा आदि ने भी सम्बोधित कर नवयुवको को बड़ी संख्या में उदयपुर सम्मेलन में भाग लेने का आव्हान किया।
जैन दिवाकर भवन में आयोजित बैठक के प्रारम्भ में जावरा श्री संघ के वरिष्ठ सदस्यों व संगठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका व कार्यकारिणी सदस्य क्रमशः पुर्व अध्यक्ष बसन्ती लाल चपडोद, सुशील चपडोद, श्री मन्नालाल ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीपाल कोचट्टा अजीत रांका, सुरेन्द्र मेहता, सुजानमल औरा, शान्तिलाल डांगी, नवयुवक मण्डल इकाई के अध्यक्ष आकाश जैन , राहुल रांका, राहुल ओस्तवाल , पंकज श्री श्रीमाल, उज्ज्वल भण्डारी, वैभव ओस्तवाल, संदीप जैन, प्रितेश कोचट्टा,ऋषभ छाजेड़, राकेश श्री श्रीमाल, अंशुल मेहता, सौरभ दुग्गड आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सेठिया, सिंधवी मेहता कोचट्टा व रांका सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयो का मोतियों की माला एवं दुपट्टे से बहुमान किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष आकाश जेन ने किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जावरा से भी बड़ी संख्या में युवक मण्डल के सदस्य उदयपुर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगे। अंत में आभार उज्ज्वल भण्डारी ने माना।