फाग उत्सव मे गुलाल- फुल एवं गीतो की बोछार

जावरा (अभय सुराणा) । प्रति वर्ष मनाये जाने वाले फाग उत्सव का आयोजन श्रीराम विधा मन्दिर पर म.प्.जन अभियान परिषद की नवाकुर समिति अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन, समग्र मालवा द्वारा मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश उपमन्यु ने एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ गीतकार रतनलाल उपाध्याय ने की। कार्यक्रम मे वरिष्ठ गीतकार राजेन्र्द श्रोत्रिय, रतनलाल उपाध्याय, देवीलाल यादव, ओम प्रकाश शिकारी,मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने फाग गीतों से रंग बरसाया तो छोटे बच्चो ने सभी का गुलाल लगा कर होली की बधाई दी ओर फुलों की बरसात कर रंगीनिया बिखेरी ओर कविता पाठ किया । कार्यक्रम में सस्था प्रमुख अभय कोठारी, वीरेन्र्दसिह चौहान, अभय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *