
रतलाम। कृषि उपज मंडी के नवागत मंडी सचिव किशोर कुमार नरगावे द्वारा आज रतलाम मंडी का पदभार ग्रहण किया गया जिस में पूर्व मंडी सचिव श्री मति लक्ष्मी भंवर, प्रांगण प्रभारी राजेंद्र व्यास एवं समस्त मंडी स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया, इस अवसर पर मंडी व्यापारी संघ के राकेश लाठी, हितेश बाफना, पंकज जैन, संघर्षशील लहसुन प्याज़ मंडी व्यापारी संघ के नीलेश बाफना, प्रकाश जाधव, रविन्द्र पाटीदार, सौरभ भेवरा साथ ही पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर सुरेंद्र भाटी, रत्नपुरी व्यापारी संघ के रितेश बाफना, गौपाल जैन आदि ने भी स्वागत किया।