टोल प्लाजा बिलपांक प्रबंधकों ने फूड बास्केट प्रदान की

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गई

रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि क्युब रूट फॉण्डेशन (लेबड जावरा राज्यमार्ग टोल प्लाजा-बिलपांक) द्वारा प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में सी एस आर एक्टीविटी के तहत 50 फुड बास्केट जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोरा द्वारा प्रदान किए गए । इस क्रम में टीबी मरीजो को फ़ूड बास्केट का वितरण कार्यक्रम फीवर क्लिनिक जिला चिकित्सालय रतलाम में किया गया। कोई भी आमजन अथवा समाजसेवी अपनी ओर से टी बी के मरीजों को पोषण आहार प्रदान करने के लिए फूड बास्केट प्रदान कर सकते हैं। इस फूड बास्केट में उच्च गुणवत्ता युक्त प्रोटीन आधारित भोजन सामग्री प्रदान की जाती है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 500 रुपए से 700 रुपए होती है। फूड बास्केट से मरीज के उपचार में सहायता मिलती है। जिले में सामाजिक संस्थाओ, जन प्रतिनिधियों, जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी रेलवे विभाग इप्का लेबोरेटरी तथा अन्य दानदाता नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजो फूट बास्केट के माध्यम से अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान कर रहे है।
पोषण आहार वितरण कार्यक्रम में डी पी एम श्रीमती अर्चना राठौर, जिला क्षय अधिकारी डॉ अभिषेक अरोरा, कार्यक्रम समन्वयक श्री जय सिंह सिसोदिया, लेबड क्यूब रूट संस्था जावरा राज्यमार्ग टोल प्लाजा बिलपांक से श्री नवनीत रावल, श्री अर्जित दास तथा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का स्टॉफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *