एक अनूठे अंदाज में होली मिलन समारोह

रतलाम 3 मार्च । बैंक ऑफ़ बड़ौदा की रतलाम मुख्य शाखा ने होली के पावन अवसर पर बैंक के रिटायर्ड स्टाफ एवं वर्तमान स्टाफ के साथ एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया. अपने अनूठे अंदाज में आयोजित इस समारोह ने सभी स्टाफ के बीच मधुरता के ऐसे रंग बिखेरे कि इसकी मीठी-मीठी यादें बरसों- बरस तक सभी को हंसने खिलखिलाने पर मजबूर कर देगी. समारोह के प्रारंभ में मुख्य प्रबंधक सुमित खंडेलवाल, वरिष्ठ प्रबंधक संजय मकवाना एवं रिटायर्ड वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेश मंत्री ने सभी स्टाफ सदस्यों का स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी. तत्पश्चात रिटायर्ड स्टाफ जयंतीलाल जैन ने एक अनोखे अंदाज में क्विज के माध्यम से सभी स्टाफ सदस्यों का परिचय कराया। इसके उपरांत प्रकाश जैन ने ताश की हाऊजी का बड़ा मनोरंजक गेम खिलाया और एक अलग अंदाज में अंताक्षरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
होली मिलन समारोह में सभी स्टाफ सदस्यों ने एक दूसरे पर रंग लगाया, गले लगे और शुभकामनाएं दी . सभी साथी देर तक होली के गीत गुनगुनाते रहे और मन में मस्ती… दिल में उमंग… चेहरे पर मुस्कान और रंग-बिरंगे परिधानों में एक दूसरे से विदाई ली, यह कहते हुए कि आज तो मजा आ गया! कार्यक्रम के संयोजन में सभी सदस्यों के साथ-साथ मार्केटिंग मैनेजर सोमेशसिंह ने अहम ने भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *