अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम की जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन सम्पन्न

रतलाम। शुक्रवार 6 मार्च को गायत्री शक्तिपीठ डोंगरेधाम शंकरगढ़ पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा की जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह आयोजन में उभरे संकल्पों को पूर्ण करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला शाखाओं की तहसील एवं जिला समन्वय समितियों का पुनर्गठन कार्यक्रम चल रहा है। इसी तारतम्य में गायत्री शक्तिपीठ रतलाम पर शान्तिकुञ्ज प्रतिनिधि प्रमोद जी बार्छे, उज्जैन उपजोन समन्वयक प्रभाकर जी सोनोने, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समन्वयक विवेक जी चौधरी की उपस्थिति में पुनर्गठन का कार्य शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार ट्रस्ट रतलाम के अग्रज परिजन पातीराम जी शर्मा ने की। कार्यक्रम में रतलाम जिले की सभी तहसीलों से गायत्री परिजनों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि जिले की सभी तहसीलों की समन्वय समितियों का पुनर्गठन का कार्य पहले ही सम्पन्न हो चुका है और सभी तहसीलों के जिला प्रतिनिधियों के कार्य विभाजन और दायित्व निर्धारण का कार्य भी सर्वसहमति से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवपूजन एवं अतिथियों को मंगल तिलक से किया गया। उज्जैन उपझोन समन्वयक प्रभाकर जी सोनोने ने पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा रचित सत्संकल्प पाठ के माध्यम से परिजनों के समर्पित प्रयासों एवं सेवाओं की विवेचना करते हुए भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। गायत्री परिवार के मुख्यालय शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के प्रतिनिधि प्रमोद जी बार्छे ने बताया कि पूज्य गुरुदेव ने व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण की जो प्रक्रिया और उद्देश्य समझाया था, उसे जीवन में उतारना अत्यावश्यक है। संस्कारो की शिक्षा पहले परिवार में मिलती है और जो कार्य संस्कार कर सकते है वो सरकार द्वारा भी संभव नहीं है। अतः अपनी संस्कृति और संस्कारों की गौरव गरिमा का भान हम सभी को होना चाहिए। युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय समन्वयक विवेक चौधरी ने उपस्थित परिजनों से आग्रह किया कि हर परिजन अपने जिम्मेदारी को समझे और दायित्व बोध के साथ यथासंभव युगनिर्माण के विशिष्ट अभियान में अपना योगदान अवश्य देंवे।
सर्वसहमति से गठित हुई 15 सदस्यीय नवीन जिला समन्वय समिति में दामोदर जी शर्मा, धराड़ को एक बार पुनः जिला समन्वयक का दायित्व दिया गया। मुख्य ट्रस्टी पातीरामजी शर्मा को पदेन सहसमन्वयक के रूप में तथा डॉ आई. पी. त्रिवेदी को सहसमन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। जिले की 9 तहसीलों के प्रतिनिधियों संजय गुप्ता, जावरा, रोहित शर्मा (गोलू), योगेश पाटीदार, राधेश्याम बोड़ाना, कांतिलाल राठौड़, मुकेश परमार, प्रहलाद गेहलोत, सुश्री निशा धनोतिया, यश देराश्री को विभिन्न अभियानों का दायित्व दिया गया। गोपाल सिंह तोमर तथा महिला मंडल की प्रेमलता साहू एवं ऋतु सैनी का भी जिला समन्वय समिति के सदस्य के रूप में चयन किया गया। सभी प्रतिनिधियों का मंगल तिलक करके अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार उज्जैन उपझोन समन्वय समिति सदस्य अर्जुन सिंह चौहान रतलाम और मंजुला पालीवाल रिंगनोद के अलावा मदनमोहन साहू, लालशंकर पाटीदार, महेश चौहान, सुरेंद्र जोशी, निर्भयराम पाटीदार, सुरेंद्र ठाकुर, कुसुम चौहान, हेमा शर्मा, शशि त्रिवेदी, आशा उपाध्याय, अलकनंदा भावसार आदि सहित रतलाम शहर, ग्रामीण, रावटी बाजना, सैलाना, ताल, जावरा, आलोट, पिपलौदा के गायत्री परिजन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *