गोपाल मंदिर पर रापट रोलिया व टावर पर मुख्यमंत्री की अगुवाई में आयोजित श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव का स्वागत किया जाएगा ।
उज्जैन । द्वारकाधीश श्री कृष्ण गोपाल मंदिर चौराहा पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वर्णिम भारत मंच के तत्वाधान में मालवी रापट रोलिया रंग पंचमी उत्सव रविवार को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा । रापट रोलिया एक ऐसा अनूठा आयोजन है जिसमें देसी कलर एवं टमाटर के रस का उपयोग किया जाता है। विगत 12 वर्ष पूर्व स्वर्णिम भारत मंच ने रापट रोलिया आयोजन शुरू किया था जो अब धीरे-धीरे एक बड़ा रूप लेता जा रहा है जिसमें शहरवासी बढ़ चढ़कर भाग लेने लगे है । इसी के साथ स्वर्णिम भारत मंच की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगुवाई में आयोजित श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव गैर का स्वागत फ्रीगंज के किया जाएगा ।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि रंग पंचमी उत्सव पर स्वर्णिम भारत मंच के तत्वाधान में गोपाल मंदिर पर रापट रोलिया कार्यक्रम रविवार को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा । साथ ही फ्रीगंज में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में निकले वाली श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा । दोनों आयोजन के लिए अलग अलग कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किए है ।
देव खेलते हैं रंग की होली ….श्री कृष्ण के मंदिरों में जरूर होली खेलने जाना चाहिए ……
शास्त्रों में लिखो की देवता गण भी भगवान से कृष्ण के साथ पृथ्वी पर आकर होली खेलते हैं यह त्यौहार श्री कृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है। लोग जिस तरह से छल कपट और ईर्ष्या द्वेष भरकर जीवन जी रहे उन्हें सब त्यागना चाहिए । दिनेश श्रीवास्तव ने अपील की है कि भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में होली खेलने अवश्य जाना चाहिए। होली का त्यौहार उत्साह उमंग और भाई चारा बढ़ाता है ।