डॉ. अम्बेडकरनगर रेलवे स्टेशन के पास पक्की कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य के कारण मार्ग बंद की अवधि बढ़ाई

रतलाम, 09 मार्च। यात्रियों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डॉ. अम्बेडकरनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 के पीछे रेलवे की उपलब्ध भूमि पर पक्की कंक्रीट सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्लेटफार्म क्रमांक 4 के पीछे स्थित सड़क मार्ग को पूर्व में दिनांक 16.02.2026 से 12.03.2026 तक बंद किया गया था। होली पर्व के कारण निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, तथापि सड़क की तराई हेतु अतिरिक्त समय की आवश्यकता होने के कारण यह मार्ग अब दिनांक 22.03.2026 तक बंद रहेगा।
सड़क उपयोगकर्ता इस दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में पीट रोड से गुजरखेड़ा तिराहा एवं सिमरोल रोड से गुजरखेड़ा तिराहा का उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *