
रतलाम। मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ऑफिस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की भावना , शिखा शर्मा, श्रुति, संतोष सोनाने एवं आशा उषा संगठन की ओर से श्रीमती कृष्णा सोनगरा एवं अन्य श्रमिक महिलाओं का स्वागत कर दिवस को मनाया गया|
इस अवसर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव निखिल मिश्रा, उपाध्यक्ष रशीद खान, वरिष्ठ कामरेड सुनील , श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष ईश्वरलाल पुरोहित भी उपस्थित थे जिन्होंने महिला सशक्तिकरण का गीत गाकर सभी महिला साथियों को शुभकामनाएं दी |