श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति का रंग पंचमी पर मैत्री मिलन समारोह संपन्न


जावरा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर मैत्री मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने रंग पंचमी की उमंग के साथ आपसी सौहार्द और मित्रता के रंग बिखेरे।
इस अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेलों के दौरान प्रतिभागियों ने दौड़ते-भागते हुए एक-दूसरे को टोपी पहनाने की प्रतियोगिता में खूब उत्साह दिखाया और माहौल हंसी-ठिठोली से गूंज उठा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम प्रदीप सेठिया एवं द्वितीय प्रदीप सिसोदिया रहे, वहीं महिला वर्ग में प्रथम नैना सेठिया एवं द्वितीय श्रीमती सुमन लोढ़ा रहीं।कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचेटा ने रंग पंचमी की मस्ती के बीच विजेताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर मनोहरलाल नाहटा, आनंदीलाल संघवी, प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल, अनिल पावेचा, प्रदीप सेठिया, श्रीमती पुष्पा चोरड़िया सहित कई सदस्यों ने अपनी-अपनी शैली में शानदार प्रस्तुतियां दीं।समारोह में संस्था के कोषाध्यक्ष शेखर नाहर को सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मोतियों की माला एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों का सम्मान करते हुए संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। सत्य, साहस और निष्पक्षता जिनकी पहचान है, ऐसे कलमकार समाज को जागरूक बनाने का कार्य करते हैं। उनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है।
विवाह वर्षगांठ का भी हुआ आयोजन
विवाह वर्षगांठ समिति के संयोजक प्रदीप सेठिया के नेतृत्व में कई सदस्यों की विवाह वर्षगांठ भी मनाई गई। इस दौरान दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया।
जिन दंपतियों की विवाह वर्षगांठ मनाई गई उनमें अभय-रेखा सुराणा, नरेंद्र-पारस संघवी, अनिल-कल्पना पावेचा, वीरेंद्र-प्रतिभा रांका, प्रदीप-नैना सेठिया, विनोद-हंसा ओस्तवाल, बसंतिलाल-पुष्पा चपलोद, विनोद-मंजू बरमेचा, कैलाश-मधुबाला नाहर, सुशील-आशा कोचेटा, प्रदीप-इंदिरा सिसोदिया, अशोक-रंजना झामर, तरुण-अनिता खारीवाल, प्रेमराज-पुष्पा चोरड़िया सहित अन्य दंपति शामिल रहे।
कार्यक्रम में आनंदीलाल-चमेली देवी संघवी, श्रेणिक-त्रिशला नांदेचा, अशोक-सुशीला धोका, नेमीचंद-विमला लोढ़ा, दिनेश-सुनीता पोखरना, डॉ. अनिल-अंजू छाजेड़, मनोहरलाल-मंजूबाला चत्तर , मनोहरलाल-श्रीकांता ओस्तवाल, अनिल-अंजू धारीवाल, लोकेंद्र-हेमलता मेहता, प्रकाश-पदमा श्रीश्रीमाल, श्रेणिक-उषा देवी चौहान, प्रकाशचंद-पानकुंवर पावेचा, देवेंद्र-साधना धारीवाल, हेमंत-हंसा जैन, राजेंद्र-हेमलता कोचर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजकुमार हरण ने किया तथा आभार कार्यक्रम संयोजक बसंतिलाल चपलोद ने माना। उक्त जानकारी अनिल धारीवाल एवं ऋषभ छाजेड़ ने दी।