जनगणना कार्य में की जा रही थी लापरवाही
रतलाम 9 मार्च। जनगणना 2027 के दो चरणों यथा मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु वार्ड क्रमांक 28 में नियुक्त नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राकेश शर्मा व वार्ड क्रमांक 13 में नियुक्त कमलेश गौर (कप्तान) द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर 24 घन्टे में स्पष्टीकरण चाहा गया है अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।