अपने प्रिय जन की स्मृति में अनुकरणीय कार्य

रतलाम। समाजसेवियों द्वारा काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से किए जाते हैं। इसी कड़ी में आज अपनी बहन स्वर्गीय गायत्री शर्मा की स्मृति में भाई दीपक शर्मा, माता कुसुम देवी शर्मा, परिवार सदस्य कीर्ति एवं लतिका द्वारा जिला चिकित्सालय के थैलेसीमिया सीकल सेल डे केयर सेंटर, बाल चिकित्सालय वार्ड मैं आवश्यकता अनुसार बेड शीटे जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, सिस्टर अलका दीदी, अर्चना दीदी को प्रदान किया।
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जिला चिकित्सालय में तकिये, डायपर ,दवाई, ब्लड प्रेशर इंस्ट्रूमेंट, कंबल, पानी की बोतल आदि सामग्री आवश्यकता पड़ने संबंधित वार्ड में प्रदान की गई| इसी प्रकार आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था कर मरीजों को सहायता प्रदान की गई।

Play sound