स्वच्छ और सुंदर शहर की कल्पना को साकार करे नागरिक

रतलाम । नगर नगर निगम शहर की स्वच्छता को लेकर दिन-रात काम कर रहा है। साफ-सफाई केवल सफाई कर्मचारियों की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को साफ और सुरक्षित रखें। हमें यह नजरिया बदलना होगा। पुरानी आदतों को बदलने में समय लगेगा। पर ये कोई मुश्किल काम भी नहीं है।
उक्त विचार रविवार को विशेष थीम पर आयोजित स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम के दौरान गणमान्य नागरिकों ने व्यक्त किए। इस अवसर हर रविवार विशेष सां. के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
नागरिकों ने एक दूसरे से आव्हान किया है कि शहर की सफाई के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। लोग रोड पर जहां-तहां कूड़े-कचरे को न फेंके, बल्कि हमेशा डस्टबिन में ही कूड़े को डालें। इसके लिए लोगों को भी जागरूक करें। सभी की भागीदारी से ही हम साफ और स्वच्छ शहर की कल्पना कर सकते हैं।
कलेक्टर और प्रशासक श्री गोपालचन्द्र डाड के निर्देश और आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के मार्गदर्शन में आयोजित रविवार को स्वच्छता जागरुकता के विशेष कार्यक्रमों के तहत आकर्षक रांगोली का निर्माण कर चार अलग-अलग डस्टबिनों के संबध में नागरिकों को समझाईश दी गई। इसी के तहत रहवासी संघों के माध्यम से नागरिकों को गीला, सूखा, जैविक और हानिकारिक कचरे के निपटान के बारे में विस्तार से समझाया गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह ने रहवासी संघों व विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं को समझाया कि शहर के सभी वार्डो को जीरों वेस्ट बनाने की प्रक्रिया निरन्तर जारी है और आने वाले दिनों में शहर के 49 ही वार्ड जीरों वेस्ट हो जाएगे। इस प्रक्रिया में भी नागरिकों को भागीदारी जरुरी है और वे संकल्प ले कि कचरा गाड़ी में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग हिस्सों में डालेगे।
उन्होने कहां कि ये शहर हम सबका है और इसे स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी दायित्व है। ऐसे में जरुरी है कि स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 के तहत स्वच्छता की दौड़ में रतलाम को नम्बर-1 बना।

Play sound