भोपाल (अभय सुराणा)। आज भोपाल के मिंटो हाल, पुराना विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवम स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी ने आज समारोह में कायाकल्प अभियान के तहत अवार्ड दिये । इस अवसर पर प्रमुख सचिव महोदय,आयुक्त महोदय भी मौजूद थे, रतलाम जिले के जावरा तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डिया गोयल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोनक कोचट्टा को ट्रॉफी,प्रमाणपत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बीएमओ डॉ. दीपक पालडिय़ा के 2017 में जावरा ब्लॉक का प्रभार संभालने के बाद ब्लॉक एवम शहर के अस्पतालों का कायाकल्प द्रुतगति से हो रहा है वर्तमान में डॉ पालडिय़ा, डॉ. कोचट्टा एवम समस्त स्टॉफ के अथक प्रयासों से दो लाख रुपए का अवार्ड बर्डिया गोयल को मिला है, यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी ।