स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत नगर निगम का नवाचार देशभर में सराहा गया, अब तक हजारों कचरा मुक्त स्थल, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कालेजों, जल स्त्रोतो आदि स्थानों पर रांगोली के माध्यम दिया गया स्वच्छता और पानी बचाओं का संदेश
रतलाम । रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। इसके निर्माण के पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है। इसका प्रयोजन सजावट और सुमंगल है और ये नकारात्मक भाव का शमन कर सकारात्मक भावना का संचार करती है। रांगोली की इस प्राचीन परम्परा का उपयोग नगर पालिक निगम रतलाम ने लोगों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक भाव जगाने के लिए किया और कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड एवं आयुक्त सोमनाथ झारिया का ये अनूठा नवाचार आज राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुका है जो रतलाम शहर के तीन लाख लोगों के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। नगर निगम प्रशासन के प्रयास है कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत रतलाम शहर देश भर में नम्बर -बने। इन्ही प्रयासों का एक हिस्सा रांगोली का निर्माण कराया जाना था।
कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड एवं आयुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा अक्टूबर -2020 से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चरणबंध्द योजनाओं पर काम शुरु किया। जिसके चलते प्रथम चरण शहर में लगभग 40-40 सालों से जमे करीब 500 से अधिक अस्थायी कचरा को नष्ट कराया। यहां कोई दोबारा कचरा न डाले इसके लिए कुछ स्थानों पर लाठीधारी कर्मचारियों को भी तैनात किया गया। मगर कुछ स्थानों पर फिर भी लोग नजर बचा कर कचरा निपटान कर ही आते थे।
नकारात्मक सोच वाले लोगों सहित अन्य नागरिकों के मन में स्वच्छता का पावन भाव जगाने के लिए कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड एवं आयुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा नवाचार शुरु करते हुए कचरा मुक्त स्थानों पर रांगोली का निर्माण शुरु करवाया और सफाई मित्र समूह के माध्यम से पहले ही दिन शहर के 50 से ज्यादा कचरा मुक्त स्थानों पर रांगोली का निर्माण कराया गया। इस नवाचार के दौरान खास बात ये भी रही कि जहां-जहां कचरा मुक्त स्थानों पर रांगोली बनाई गई उसी स्थान पर उसी क्षेत्र के रहवासियों की मौजूदगी में दीपदान कराया जाकर संकल्प दिलाया गया कि वे इस कचरा मुक्त स्थान पर खुद कचरा डालेगे और ना ही किसी दूसरे को कचरा फेंकने देगे।
इसी के साथ शहर के सार्वजनिक स्थानों, प्राचीन जल स्त्रोतो, हेण्डपंपों, कुएं,बावडियों आदि के आसपास भी रांगोली का निर्माण कराया जाकर स्वच्छता के साथ ही पानी बचाओं का संदेश भी दिया गया।
रांगोली में कंटेंट से दिया संदेश
कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड एवं आयुक्त सोमनाथ झारिया द्वारा किये गये इस नवाचार को आज राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है इसका मुख्य कारण सफाई मित्र समूह की प्रत्येक रांगोली में स्वच्छता का संदेश रहा है। कचरे की गाड़ी, कचरा निपटान के लिए चार अलग-अलग डस्टबिन,स्वच्छता दीदी के सेवा कार्य, रिंग पिकर्स के कार्य,सफाई सरंक्षक माता-बहनों और भाईयों का सहयोग सहित तीन सौ अधिक स्वच्छता से जुड़े अलग-अलग विषयों के चित्र रांगोली के माध्यम से निर्मित किए गए और प्रत्येक रांगोली में स्वच्छता से जुड़े नारे और स्लोगनों का समावेश किया गया है।
कचरा फेंकने आए लोग उल्टे पैर लौट गई
कचरा स्थलों पर रांगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने और नागरिकों में स्वच्छता का भाव जगाने के लिए रांगोली निर्माण के दौरान कई मौके ऐसे भी आए कि जब लोग अपनी आदत के मुताबिक कचरे का थेला लेकर फेंकने आए और वहां रांगोली का निर्माण होते देख उल्टे पैर लौट गए। हनुमान ताल, अमृतसागर आदि जैसे क्षेत्रों में कुछ लोग रांगोली निर्माण के कुछ देर बाद कचरा फेंकने की नियत से आते तो उन्हे रांगोली का निर्माण करने वाले सदस्य कभी फूलों की माला, फूल तो कभी छोटी झाड़ू आदि भेंट कर दोबारा यहां कचरा न फेंकने के आव्हान करते रहे। इस गांधीगिरी का असर ये भी रहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया या निर्धारित समय में आने वाली कचरा गाडियों में कचरे का निपटान करना शुरु कर दिया।
जल संरक्षण के साथ ही बेटी बचाओं का संदेश
स्वच्छता का संदेश देने वाले नवाचार के दौरान ही नगर के पुराने कुएं,बावडियों, नालों,तालाबों आदि को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण करने का संदेश भी रांगोली का निर्माण किया गया। इसी तरह शहर सीमा के हेण्डपंप, नलकूप आदि के आसपास भी रांगोली का निर्माण किया गया। इसी के साथ बेटियों को बचाने और इनकी सुरक्षा को लेकर भी समय-समय पर रांगोली के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया। विगत माह माननीय मुख्यमंत्री के रतलाम प्रवास के दौरान डोसीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्र समूह के माध्यम से विशाल रांगोली के माध्यम से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया गया था। जिसकी माननीय मुख्यमंत्रीजी ने भी सराहना की थी।
अब बेटी बचाओं, रतलाम को अपराध मुक्त बनाओं का भी देगे संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत रतलाम शहर को स्वच्छ,सुंदर और स्वस्थ्य बनाने के लिए कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री गोपालचन्द्र डाड एवं आयुक्त सोमनाथ झारिया के नवाचार का प्रभाव ये रहा कि लोगों में स्वच्छता का प्रति जागरुकता आने लगी और आज शहर के सभी वार्ड जीरों वेस्ट प्रक्रिया में शामिल हो चुके है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के प्रयासों में जिला शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा विभाग आदि का भी सहयोग रहा है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आगामी माह से रांगोली के माध्यम से स्वच्छता और जल सरंक्षण के सहयोग के साथ ही बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, रतलाम को दुर्घटना मुक्त बनाओं, भ्रूण हत्या की रोकथाम, सुंदर बने रतलाम- हर नारी का हो सम्मान, रतलाम को अपराध मुक्त बनाओं, आदि विषयों पर संदेश दिया जाएगा।