प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म व दीक्षा कल्याणक पर रतलाम में भव्य रथयात्रा निकाली गई

धर्म ध्वजा, घोड़े, बैंड व स्तवन के साथ निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ तिलक-बहुमान व प्रभावना

????????????????????????????????????

रतलाम। प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव भगवान आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, रतलाम इकाई द्वारा भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा में सकल जैन श्री संघ के साथ बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं महिला संगठन शामिल हुए।
रथयात्रा की शुरुआत श्री मोती पूज्य जी मंदिर से हुई। धर्म ध्वजा, घोड़े, डीजे बैंड पर आदिनाथ भगवान के स्तवन और आराधना भवन की साध्वी भगवंतों की पावन उपस्थिति में शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। रथ में विराजित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर पूजा वस्त्र धारण किए महिलाओं द्वारा चंवर डुलाते हुए श्रद्धा-भक्ति के साथ यात्रा आगे बढ़ी।
यात्रा श्री मोतीपूज्यजी मंदिर से चौमुखी पुल होते हुए डालू मोदी बाजार पहुंची, जहां श्री जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष अनिल बोहरा के माध्यम से तिलक-बहुमान कर प्रभावना प्रदान की गई। इसके बाद न्यू क्लॉथ मार्केट में बिबडोद सेवा मंडल द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बजाज थाना क्षेत्र में तेजा सोहनलाल चोपड़ा परिवार तथा जितेंद्र मेहता परिवार द्वारा रथयात्रा में शामिल श्रावक-श्राविकाओं का बहुमान किया गया। अंत में रथयात्रा चांदनी चौक होते हुए पुनः श्री मोती पूज्य जी मंदिर पहुंची, जहां अखिल भारतीय मूर्तिपूजक युवक महासंघ रतलाम इकाई द्वारा श्रीफल की प्रभावना के साथ रथ यात्रा का समापन हुआ।
रथयात्रा में महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रांका, निलेश चोरनिया, राजेंद्र दरड़ा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, रतलाम इकाई अध्यक्ष मुकेश पगारिया, सचिव जितेंद्र चोपड़ा, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी, निलेश काकड़ीवाला, किरण मेहता, राजेश पोरवाल, संजय मोदी, अनिल बोहरा, शुभम तालेरा, श्रीपाल भंडारी, महेंद्र कटारिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सकल जैन श्री संघ से ललित कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मणिलाल जैन, अशोक चोपड़ा, दीपक कटारिया, संजय भंडारी, मनोहर छाजेड़, अशोक चौटाला, सुशील छाजेड़, राजेंद्र लुनावत, मनीष मंडेलेचा, प्रकाश मुणत, दर्शन चोपड़ा, प्रीतेश गादिया, महेंद्र गंगा, शैलेंद्र मांडोत सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धर्मोतेजक महिला मंडल, शुभुद्धि महिला मंडल, विलक्षण महिला मंडल, सुविधिनाथ महिला मंडल तथा आदर्श बहू मंडल सहित विभिन्न महिला संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी श्रद्धा के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी संस्थाओं और समाज जनों का आभार महासंघ के सचिव जितेंद्र चोपड़ा ने व्यक्त किया तथा जानकारी राजेश रांका ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *