शिक्षक मंच द्वारा कल होगा स्त्री केंद्रित कविताओं का पाठ

रतलाम 11  मार्च ।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में स्वर्गीय प्रेरणा तोगड़े की स्मृति मे शिक्षक सांस्कृतिक मंच द्वारा स्त्री केंद्रित कविताओं का पाठ किया जावेगा।  मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप वर्मा, कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम तोगड़े ने बताया कि रतलाम प्रेस क्लब भवन पावर हाउस रोड पर कल 12 मार्च 2026 को शाम 4:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा चांदनी वाला, श्रीमती वीणा छाजेड़ और डॉक्टर प्रवीणा दवेसर रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता स्वलिखित स्त्री केंद्रित कविता या प्रख्यात कवियों की रचनाओं का पाठ कर सकते हैं। इस अवसर ओर कविता पाठ करने वालों को मंच की ओर से सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध सुलोचना शर्मा, डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला,  ओ.पी. मिश्रा, डॉ. प्रदीप सिंह राव, कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौड़ रमेश उपाध्याय, भारती उपाध्याय, कविता सक्सेना,रक्षा के कुमार, आरती त्रिवेदी, विनीता पटेल, ललिता कुशवाहा,अंजुम खान, संतोष जोशी,भावना पुरोहित,रेखा पवार, मिथिलेश मिश्रा, मदन लाल मेहरा,दशरथ जोशी,अनिल जोशी,मुनींद्र दुबे, रविंद्र उपाध्याय आदि ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *