जैन दिवाकर युवा गुरुभक्तो का होगा महामिलन

झीलों की नगरी में अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति युवा शाखा का होगा प्रथम राष्ट्रीय युवा अधिवेशन

रतलाम । अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति युवा शाखा द्वारा झीलों की नगरी उदयपुर में प्रथम राष्ट्रीय युवा अधिवेशन रविवार, 15 मार्च, 2026 अटल सभागार, हिरण मगरी, सेक्टर 4, उदयपुरमें
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि उपाध्याय प्रवर पू. गुरुदेव श्री मूलमुनि जी म.सा. के आशीर्वाद से अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति युवा शाखा का प्रथम सम्मेलन पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन महाश्रमण पूज्य गुरुदेव श्री जिनेन्द्र मुनि जी म.सा. काव्यतीर्थ, प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव, श्री विजय मुनि जी म.सा., उपाध्याय प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनि जी म.सा., उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री चन्द्रेश मुनि जी म.सा., पूज्य गुरुदेव, श्री वैभव मुनि जी म.सा. के मार्गदर्शन में प्रारम्भ होगा ।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री गौतम जी दक सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथिद्वय श्री ताराचन्द जी जैन विधायक उदयपुर शहर, श्री विपिन जी जैन विधायक मन्दसौर (मध्यप्रदेश), श्री अशोक जी नवलखा पूर्व विधायक निम्बाहेड़ा, श्री प्रसन्न जी खिमेसरा सेवानिवृत पुलिस महानिरिक्षक (सेवानिवृत्त आईजी) एवं मुख्य वक्ता – डॉ. श्री दिलीप जी धींग (चैन्नई-बम्बोरा) साहित्यकार एवं लेखक पूर्व निदेशक अन्तर्राष्ट्रीय प्राकृत केन्द्र तथा सम्मानित अतिथि श्री रमेश जी भण्डारी (इन्दौर), श्री पन्नालाल जी कोठारी (बेंगलुरु),श्री इन्द्रमल जी सेठिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री सुनील जी बम्ब-नीमच (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री राकेश जी मेहता-जावरा (राष्ट्रीय महामंत्री),श्री संतोष जी चोपड़ा नीमच (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष),श्री सिद्धराज जी सँघवी-निम्बाहेड़ा (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री), श्रीमती संगीता जी जारोली (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष),श्रीमती संगीता जी चिपड़ (राष्ट्रीय महिला महामंत्री), श्रीमती पुष्पा जी पामेचा (राष्ट्रीय महिला सांख्यिकी), श्री धर्मेन्द्र जी मारु (निम्बाहेड़ा), श्री दीपक जी जैन (इन्दौर), श्री जयंतीलाल जी जैन डांगी (रतलाम), श्री मनोहर जी नाहटा (मन्दसौर), श्री मनीष जी मारु (पूर्व राष्ट्रीय युवाध्यक्ष), श्री सौरभ जी बोथरा (पूर्व राष्ट्रीय युवा महामंत्री), श्री अशोक जी झेलावत (पूर्व राष्ट्रीय युवा कोषाध्यक्ष), श्रीमती रजनी जी डांगी (पूर्व महापौर : उदयपुर), श्री विनोद जी कंठालिया (पूर्व चैयरमेन-बड़ीसादड़ी), श्री महेन्द्र जी बोथरा (रतलाम), श्री इन्द्रमल जी जैन (रतलाम), श्री प्रकाशचन्द्र जी कोठारी (अध्यक्ष : ओसवाल सभा, उदयपुर), श्री वीरेन्द्र जी चौधरी (भीलवाड़ा),श्री कनकमल जी दक (डूंगला), श्री राजेश जी सेठिया (चित्तौडग़ढ़), श्री महावीर जी बाफना (ब्यावर),श्री सुरेश जी जैन (कोटा), श्री महेन्द्र जी जैन (सवाईमाधोपुर) उपस्थिति रहेंगे ।
15 मार्च को कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा प्रात: 8:00 से 9:00 बजे तक पंजीयन के साथ अल्पाहार, प्रात: 9:00 से 11:00 बजे तक सम्मेलन उद्घाटन एवं पूज्य संतों द्वारा प्रवचन, प्रात: 11:00 से 1:00 बजे तक प्रथम सत्र, दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक
लंच, दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक द्वितीय सत्र एवं दोपहर 4:00 बजे – हाई टी के साथ अधिवेशन समापन। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र मेहता (डूंगला), राष्ट्रीय महामंत्री कमलेश दुग्गड़ (निम्बाहेड़ा), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमंत चौपड़ा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण ने युवा शाखा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिवेशन में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *