सूरज मल जैन कॉलोनी नगर निगम में हैंड ओवर होने से रहवासियों ने जताई खुशी

रतलाम।ऊकाला रोड स्थित सूरजमल जैन कॉलोनी नगर निगम में हस्तांतरण होने की खुशी में कॉलोनी वासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। रहवासियों ने माननीय विधायक चेतन कश्यप का आभार व्यक्त किया। जिससे कि कॉलोनी में नगर निगम की सुविधाएं पहुंच सके। रंजना जोशी ने बताया कि पिछले 35 साल से हम सब रहवासी नगर निगम में हस्तांतरण करने में लगे हुए थे परंतु यह कार्य संभव नहीं हो पा रहा था इस हेतु हम सब लोगों ने विधायक जी से परामर्श कर विधायक जी ने श्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी से अनुमति दिलवाकर हम सब लोगों को नगर निगम में हस्तांतरित होने से लाभान्वित किया है इसलिए हम सब क्षेत्रवासी श्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान व रतलाम विधायक चेतन कश्यप का आभार प्रकट करते हैं। कार्यक्रम में सुशील जोशी ,गोपाल पोरवाल, राजेश पाटीदार ,छोटू खां, अब्दुल खां, रोहित परिहार, आशीष जैन , मोहित ,उदित आदि लोग मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन रंजना जोशी ने किया। आभार सुशील जोशी ने माना।

Play sound