ईको कार चोरी का खुलासा: जावरा पुलिस ने कोटा से शातिर आरोपी को दबोचा, लाखों का सामान बरामद

जावरा। शहर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी गई मारुति ईको कार और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार फरियादी महेंद्र पिता घनश्याम जी चावला (उम्र 48 वर्ष) निवासी तिलक नगर, जावरा ने थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 19–20 फरवरी 2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके घर के बाहर खड़ी मारुति ईको कार (क्रमांक MP-43-C-B,1398) तथा उसमें रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। मामले में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने राजस्थान के कोटा से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सैयद ओसाफ अली पिता सैयद शौकत अली (उम्र 37 वर्ष) निवासी सूर्य नगर, पुलिस लाइन बोरखेड़ा, कोटा (राजस्थान) है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मारुति ईको कार तथा उसमें रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए चोरी की कार पर RJ-27-CB-7488 नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी। आरोपी के खिलाफ कोटा जिले के विभिन्न थानों में ईको कार चोरी के कई मामले दर्ज होना भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बरामद सामान – (01) मारुति ईको कार (MP-43-C-81398), 18 नग इंडक्शन चूल्हे, 05 नग वॉटर हीटर, 02 नग मिक्सर, 01 नग सीलिंग फैन
अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान। कुल कीमत – लगभग 5,40,000 रुपये

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई, निरीक्षक मित कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक नरेश सिंह कछवाहा, आरक्षक जाकिर खान, राधेश्याम चौहान, नारायण सिंह, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, आकाश परिहार, रामप्रसाद मीणा, ललित सिंह जगवत, मयंक व्यास और तुषार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *