सौभाग्य की शुभ घड़ी भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर दमोह

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। समाधीष्टगणाचार्य प्रवर श्री 108 विरागसागर जी महाराज* जिनके योग्य शिष्य शिष्य श्रमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ भव्य मंगल प्रवेश कल कुंडलपुर बड़े बाबा के दरबार में कल शनिवार दिनांक १४/०३/२०२६ को प्रातः बड़े बाबा के दरबार में होने जा रहा है । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि भव्य मंगल अगवानी हेतु सागर, जबलपुर, दमोह इंदौर कटनी एवं अनेक स्थानों से गुरु भक्त पहुंच रहे हैं सभी महिला मंगल कलश के साथ केसरिया वस्त्र पुरुष श्वेत एवं बच्चे शुभ्र वेश में पहुंचकर धरती के देवता चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी संसघ की भव्य मंगल आगवानी कर नमोस्तु शासन जयवंत हो का जयघोष कर अपने जीवन को धन्य करें। कल की आहारचर्या श्री कुंडलपुर दमोह मध्य प्रदेशः में सम्पन्न होगी और शाम को आगे की और विहार होगा।

Play sound