खुशियों की दास्तां – लाड़ली बहना योजना से मिल रही मदद, प्रेमलता जाट ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रतलाम 13 मार्च। मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी योजना से लाभान्वित प्रेमलता जाट ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1500 रुपये की राशि प्राप्त होती है, जिससे उनके घर के खर्च में काफी सहायता मिलती है।प्रेमलता जाट ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *