रस, रंग और सम्मान, जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम सेन्ट्रल द्वारा भव्य अवार्ड सेरेमनी आयोजित

रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम सेन्ट्रल, द्वारा “रस, रंग और सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य अवार्ड सेरेमनी का आयोजन रंगोली गार्डन में किया गया। समारोह में ग्रुप के संगठनात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम आत्मीयता, उत्साह और उल्लास से भरे वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं ग्रुप अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्राव्या एवं आर्वी अल्पेश लोढ़ा ने जैन आध्यात्मिक नवकार वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनीष कोठारी (JSGIF इलेक्ट चेयरमैन) उपस्थित रहे। साथ ही दीपेन्द्र कोठारी (JSGIF पूर्व उपाध्यक्ष), ललित कांठेड (M.P. रीजन उपाध्यक्ष), अमित कोठारी (M.P. रीजन कोषाध्यक्ष), अश्विन मेहता (M.P. रीजन सचिव) एवं निर्मल मेहता (M.P. रीजन ज़ोन चेयरमैन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। इनमें उपाध्यक्ष दिनेश बरमेचा व वीरेंद्र सकलेचा, सचिव अभय कोठारी व चित्तरंजन लुणावत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गादिया व गुणवंत पिरोदिया के साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, मनोज कटारिया, दीपक डोसी, अभय सकलेचा, प्रफुल लोढ़ा, जयंतीलाल डांगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेएसजी आईएफ इलेक्ट चेयरमैन श्री मनीष कोठारी ने अपने संबोधन में ग्रुप अध्यक्ष आशीष लुनिया के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके दो वर्षीय कार्यकाल (2024–26) को अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में आयोजित ऐतिहासिक अयोध्या यात्रा एवं नागेश्वर यात्रा सहित अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों ने न केवल ग्रुप को नई पहचान दिलाई बल्कि फेडरेशन, रीजन तथा स्थानीय स्तर पर भी जैन सोश्यल ग्रुप सेन्ट्रल को एक विशिष्ट स्थान दिलाया है। इन सफल आयोजनों से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य अतिथि दीपेन्द्र कोठारी, ललित कांठेड, अमित कोठारी, अश्विन मेहता एवं निर्मल मेहता ने भी अपने संबोधन में ग्रुप की गतिविधियों की सराहना की और अध्यक्ष आशीष लुनिया के नेतृत्व में हुए कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
वहीं सभी पूर्व अध्यक्षों की ओर से जयंतीलाल डांगी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आशीष लुनिया के नेतृत्व में ग्रुप ने अनेक उल्लेखनीय गतिविधियाँ आयोजित कर नई पहचान स्थापित की है। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन दीपक डोशी एवं रीना आंचलिया द्वारा किया गया।
समारोह के अंत में अध्यक्ष आशीष लुनिया ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा आने वाली नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रुप के दम्पति सदस्यगण की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *