बिबडोद सेवा मंडल का नवीन गठन, अध्यक्ष आतिश कुमार बोकाडिया ,सचिव मनीष तलेरा मनोनीत

रतलाम। अति प्राचीन मंदिर बिबडोद तीर्थ से जुड़ा बिबडोद सेवा मंडल का नवीन गठन चैत्र वदी अष्टमी 11 मार्च 2026 को लक्कड़पीठा स्थित एक प्रतिष्ठान में किया गया। सर्वसम्मति से सरंक्षक के रूप में महेंद्र‌ चोरडीया ,शांतिलाल मालक, विजय वोरा, विमल गुगलिया ,श्रीपाल मांडोत को मनोयन किया गया । साथ ही अशोक भाणावत को बिबडोद सेवा मंडल का संयोजक मनोनीत किया।
सेवा मंडल में अध्यक्ष आतिश कुमार बोकाडिया ,सचिव मनीष तलेरा सहसचिव संजय लसोड़, कोषाध्यक्ष नरेंद्र भाणावत, उपाध्यक्ष राजेश रांका ,राजेश पोरवाल (काकड़ीवाला), निलेश छाजेड़, साथ‌ ही मीडिया प्रभारी भावेश डोसी का भी मनोयन‌ किया गया।
बिबडोद सेवा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण कई वर्षों से बिबडोद तीर्थ की सेवा कार्यक्रमों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा रतलाम नगर में भी जैन श्री संधो के साथ सेवा कार्यों में जुड़े रहता है सेवा मंडल मनोयन के अवसर पर कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई । शांतिलाल बाबैल, राजेश पोखरना, अखिलेश चोपड़ा, राजेश सुराना ,मुकेश तातेंड, कमलेश बम अभय सिसोदिया, संजय कटारिया आदि कार्यकारिणी का मनोयन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *