डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय और मिंडेश्वर महादेव मंडल मे जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित


रतलाम 14 मार्च । भारतीय जनता पार्टी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का रतलाम जिले मे जावरा विधानसभा से शुभारंभ कर दिया है। पहले दिन डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मंडल एवं मिंडेश्वर महादेव मंडल मे मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुए,जिनका समापन 15 मार्च को होगा। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित किया।
प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय द्वारा दीप प्रजलित कर किया गया। संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण देती है। पार्टी का जब भी नवगठन होता है,तो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग मे जानकारी दी जाती है। भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी ऐसे प्रकल्पों के कारण ही बनी है। इसकी शुरुआत 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से हो गई थी और बाद मे 1980 मे वो भाजपा के रूप मे सामने आयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वे आमजन से सतत संपर्क मे रहे और पार्टी की नीति अनुसार कार्य करते रहे।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जावरा के डा लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मंडल मे विधायक डा राजेन्द्र पाण्डेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री महेश सोनी, सत्र प्रमुख शैलेंद्र डागा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पांचाल और मिंडेश्वर मंडल मे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सत्र प्रमुख शैलेंद्र डागा, जिला महामंत्री महेश सोनी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह देवड़ा, वर्ग संयोजक डॉ. मुकेश गुर्जर उपस्थित रहे।