

रतलाम । पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा गौशालाओं और वृद्धाश्रमों में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। समिति प्रमुख दिनेश वाघेला के नेतृत्व में विभिन्न संस्थाओं को 151 बोरी आलू तथा हरे चारे का वितरण किया गया।
यह आयोजन वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के साथ व्यास परिवार, पंड्या परिवार (सखवाल नगर) तथा धाकड़ परिवार (सागोद)के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान इसरथुनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान गौशाला, बांगारोद स्थित श्री कृष्ण गौशाला, नामली स्थित श्री राम कृष्ण गौशाला, प्रेम बस्ती धोलावाड़ रोड स्थित निर्मला भवन वृद्धाश्रम तथा काटजू नगर स्थित वृद्धाश्रम में आवश्यकता अनुसार आलू की बोरियां व हरा चारा भिजवाया गया।
इसके साथ ही रतलाम सर्कल जेल में भी सेवा भाव से आलू और मटर की फलियों के कैरेट भिजवाए गए। समिति के इस सेवा कार्य की विभिन्न संस्थाओं द्वारा सराहना की गई। आज के आयोजन में समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, अनीता निर्मल व्यास, जयश्री लोकेश पांडे, श्यामा वाघेला, बांगारोद गौशाला अध्यक्ष जगदीश चौधरी, जितेंद्र धाकड़, गौरव प्रकाश, लाभांश सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।