कृषि उपज मण्डी में रविवार को लगेगा जैविक हाट

रतलाम 14 मार्च । परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि जिलें में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की पैदावार की उचित मार्केटिंग के लिए पावर हाउस रोड सब्जी मण्डी सैलाना बस स्टैंड रतलाम पर प्रत्येक रविवार को जैविक हाट लगाने हेतु नियत किया गया है । उक्त सब्जी मण्डी में 15 मार्च रविवार को जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों के विक्रय हेतु किसान भाई प्रात 08:00 बजे से उपस्थित होकर विक्रय करेंगें। समस्त नागरिकगण मण्डी में पहुंचकर जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों को क्रय कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *