दिव्यदृष्टि कलाकारों ने दी प्रभावी संगीतमयी प्रस्तुति

रतलाम। संगीत के बेहतरीन आयोजनों को प्रस्तुत कर रही संस्था दिव्यदृष्टि कलाकारों की संगीतमय पेशकश ‘ तेरी आंखों की चाहत में ‘ का आयोजन गुलाब चक्कर रतलाम में किया गया। इसमें प्रस्तुति में गायक एवं संगीतकार सभी दिव्य दृष्टि कलाकारों ने अपनी शारीरिक कमी को अपनी प्रतिभा के दम पर बौना साबित कर बेहतरीन गीत संगीत की प्रस्तुति दी। प्रारंभ में अनुनाद के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अजीत जैन ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में रतलाम और इंदौर के दिव्यदृष्टि कलाकारों ने सुर संगम आर्केस्ट्रा के संजय गरूड़ के निर्देशन में बीस से अधिक गीतों की प्रस्तुति दी।
संगीत आयोजन में कलाकार संध्या शर्मा, पूजा पटवा, जितेंद्र चौहान, अभिजीत सिंह, भव्यराज राठौर, परम जैन, विशाल सोलंकी, नीरज सिंह , श्याम शर्मा , मुन्नालाल शर्मा आदि कलाकारों ने बेहतरीन गीत पेश किए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित न्यायाधीश नीरज पवैया, कर्नल हरमीत सिंह, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाना, कर सलाहकार शांतिलाल चपलोत, रत्नेश विजयवर्गीय ने
संस्था की ओर से संजय गरूड़ का अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि सन 1999 से 2010 तक संजय गरुड़ ने लायंस क्लब रतलाम द्वारा संचालित ज्ञानदीप दृष्टिहीन विद्यालय में निःशुल्क अध्यापन कार्य किया है और वे रेलवे में कार्यरत हैं।
अनुनाद के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा और अध्यक्ष अजीत जैन , अशोक शर्मा, डॉ चंचल चौहान, गणेश मिश्रा, संजय परसाई, मनोज जोशी, नरेंद्र सिंह शेखावत, सुरेश सिंह तंवर, विशाल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। इस अवसर पर शहर के संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *