केक-मोमबत्तियों की जगह गौ सेवा से मनाया नन्हे आरुष का जन्मदिन, जीव दया का अनूठा संदेश

बचपन में सेवा के संस्कार समाज के लिए प्रेरणा – अभय सुराणा

जावरा । जावरा शहर में सेवा, संस्कार और करुणा का एक प्रेरणादायी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब नन्हे मास्टर आरुष पटवा ने अपना जन्मदिन केक-मोमबत्तियों के बजाय गौ सेवा और जीव दया के साथ मनाने का संकल्प लिया। खाचरोद रोड स्थित जीव दया सोसाइटी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और गौ माता को गो-ग्रास अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि मास्टर आरुष की दिली इच्छा थी कि उनका जन्मदिन किसी सेवा कार्य के साथ मनाया जाए। उनकी इच्छा के अनुसार गौ माता को तीन क्विंटल सब्जियां, दो गाड़ी हरा चारा और गुड़ अर्पित किया गया तथा सभी अतिथियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। इतनी छोटी उम्र में सेवा और जीव दया के प्रति ऐसे सुंदर संस्कार देखकर उपस्थित सभी लोग भावुक और प्रेरित नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पटवा परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने गौ माता को स्वामी वात्सल्य कराते हुए मास्टर आरुष को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए।
इस अवसर पर कई सदस्य अपने पोते-पोतियों को भी साथ लेकर पहुंचे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह पारिवारिक और आनंदमय बन गया। छोटे-छोटे बच्चों की उपस्थिति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही और सभी ने उनके साथ स्नेहपूर्वक समय बिताया।
जिसमें सभी ने आत्मीयता के साथ सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि जीव दया और गौ सेवा जैसे कार्य समाज में करुणा और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समाज के बच्चे भी ऐसे संस्कारों से प्रेरित होकर सेवा कार्यों में आगे आते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मास्टर आरुष को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और ऐसे सेवा-प्रधान आयोजनों की सराहना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
अभय सुराणा, राजकुमार हरण, पुखराज पटवा, प्रकाश पामेचा, प्रकाश संघवी, हेमंत जैन, अनिल श्रीश्रीमाल, अजय आंचलिया, देवेंद्र धारीवाल, राजेंद्र कोचर, प्रकाशचंद कोठारी, श्रेणिक चौहान, ऋषभ छाजेड़, श्रीमती मनोरमा आंचलिया, कुशल पटवा, सुजल पटवा, अनिका पटवा, मयल पटवा, अनाया पटवा, जिनय भंडारी, पार्श्वी भंडारी, अनय नांदेचा, गर्वित मेहता, अमित मेहता, अश्विन भंडारी, अर्पित नांदेचा तथा सबसे छोटी नेमि हरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *