रतलाम । अंतरराष्ट्रीय जगत में लायंस क्लब एक ऐसी संस्था है जो व्यक्ति के अंदर कुशल नेतृत्व के गुणों का विकास करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहती है समाज के अंदर श्रेष्ठ नेतृत्व की महती आवश्यकता है सही मार्गदर्शन और प्रेरक व्यक्तित्व एक आदर्श नेतृत्व का सृजन कर सकता है और श्रेष्ठ नेतृत्व एक उत्कृष्ट समाज का निर्माण कर प्रबल और शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना को साकार कर सकता है । भगवान कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में यही तो उपदेश दिया था कि हमें अपना कर्तव्य भविष्य के समाज को देखते हुए प्रदान करना चाहिए ।
उक्त उद्गार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 जीवन की झोन2 सलाहकार समिति की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइनर रश्मि गुप्ता जी ने व्यक्त किए । आपने कहा कि हमें अपने आसपास एक ऐसा प्रभावशाली नेतृत्व तैयार करना है जो समाज को नई दिशा दें समाज में विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें इसमें लायंस क्लब की महती भूमिका हो सकती है डिस्ट्रिक्ट के समस्त क्लब इस अभियान में अग्रणी होकर कार्य कर रहे हैं आपने कहा कि आज समाज में नेतृत्व की महती आवश्यकता है सही मार्गदर्शन और प्रेरणा के अभाव में समाज में विकृतियां पैदा हो रही है जो एक सभ्य देश के निर्माण में बाधक मुख्यत: वर्चुअल बैठक में लीडरशिप डेवलपमेंट के ऊपर वक्ताओं का ध्यान केंद्रित रहा समस्त क्लब की गतिविधियों का आकलन कर उनकी समीक्षा भी की गई।
विशेष अतिथि डिस्टिक कोऑर्डिनेटर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी लायन संतोष भार्गव ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा समाज मैं से श्रेष्ठ व्यक्तियों का चयन कर उन्हें समाज सेवा के पुनीत कार्य से जोडऩा है यही हमारी सच्ची सेवा है तभी समाज में समानता का भाव उत्पन्न होगा
रीजन चेयरपर्सन लाइन जगदीश सोनी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम समाज को विकसित करने की दिशा में सामूहिक रूप से अपने प्रयास कर रहे हैं लायंस संस्था के माध्यम से यह पवित्र कार्य समाज के उन्नति और विकास में मील का पत्थर साबित होगा अतिथि परिचय देते हुए झोनचेयर पर्सन लायन गोपाल जोशी ने कहा कि शहर का सौभाग्य है कि हमें सदैव उत्कृष्ट नेतृत्व के सानिध्य में काम करने का अवसर मिला है इसका लाभ उठाते हुए हम समाज सेवा में जुटे रहे आरंभ में ध्वज वंदना लायंस क्लब अभीमाकी अध्यक्षा सीमा भारद्वाज ने की ।
उक्त वर्चुअल मीटिंग में झोन3 के समस्त क्लब अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष तथा मालवा कोऑर्डिनेटर मेंबरशिप लायन रवि बोथरा, जीएमटी प्रमुख लायन डॉ. सुलोचना शर्मा, रीजन कोऑर्डिनेटर, लायन बीके माहेश्वरी, लायन संदीप निगम, विशेष रुप से लायन नीरज सुरोलिया, लायन बी एल गुप्ता, नीलेश पोरवाल, लायन सुनील के जैन, विक्रम सिंह सिसोदिया, कैलाश कारा, स्नेहा सचदेव, दिनेश कुमार, कौशल्या त्रिवेदी, कांता छगानी, मुकेश पगारिया, शिरीष जोशी, निरीश रुनवाल, प्रीतम सिंह सोढ़ी का विशेष सहयोग रहा आभार स्नेह सचदेव ने किया ।