फाग महोत्सव मनाया गया

जावरा (अभय सुराणा) । होली के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का फाग महोत्सव समाज सेवी श्री वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट के निवास पर मनाया गया जहाँ उनके सुपुत्र समय श्रोत्रिय जो भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त है और घर मे ही मंदिर बनाकर नियमित सेवा करते है आज ठाकुर जी के साथ सभी भक्तों ने फाग महोत्सव मनाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी एवं आरती कर मिठाई वितरित की गई ।

Play sound