श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा जबलपुर संभाग द्वारा जैन धरोहर दिवस मनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया

जबलपुर । श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा जबलपुर संभाग एवं निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी जबलपुर सर्कल के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस मनाने हेतु राइट टाउन जबलपुर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के प्रारंभ में मंगलाचरण से शुरुआत की गई। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री चिंतामणि द्वारा किया गया। जबलपुर संभाग में जैन धरोहर दिवस की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें जबलपुर के लगभग सभी मंदिरों में एवं अन्य जिले जैसे सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, सतना, कटनी, पन्ना आदि स्थानों में कैसे आयोजित किया जाएगा इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम किस प्रकार से करना है इसकी भूमिका के संबंध में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ यतीश जैन द्वारा भी अपने विचार रखे हैं।
श्रीमती नीलांजना जैन संभागीय महिला प्रमुख द्वारा भी कार्यक्रम को विस्तार देने संबंधी सुझाव दिए गए। इस अवसर पर कार्यकारिणी के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष एडवोकेट अमिताभ भारती, एडवोकेट सत्येंद्र जैन, श्रीमती आभा जैन, डॉ ज्योति जैन, श्रीमती रचना जैन, श्री अनिल जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय गौ सेवा पालक अधिकारी श्री राजकुमार जी की विशेष उपस्थिति रही। जैन धरोहर दिवस मनाने संबंधी विस्तृत तैयारी की जाएगी जिसमें जैन विरासत एवं पुरातत्व के संबंध में जन जागरण का कार्य विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय एवं में संगोष्ठी का आयोजन तथा हेरिटेज हुआ का कार्यक्रम को सम्मिलित कर जबलपुर संभाग में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *