धार्मिक पाठशाला में धार्मिक शिक्षा देने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया


रतलाम। जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम परिवार द्वारा विश्व शांति के लिए नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप व समाज की 100 से ज्यादा महिलाओ ने इस धर्म आराधना का लाभ लिया।
वह वहीं पर धार्मिक पाठशाला में धार्मिक शिक्षा देने वाली रंजीता जी कोठारी,सरिता जी श्री श्रीमाल,संगीता जी कोठारी,पविना जी मूणत,मनीषा जी कोठारी,श्वेता जी वोहरा,विमला जी गादिया, सरोज जी कासवा सहित 10 धर्मगुरु शिक्षिकाओं का सम्मान ग्रुप की वरिष्ठ रमिला जी सकलेचा, संगीता जी कांठेड़,रेनू लूनिया व अन्य पदाधिकारीयो द्वारा किया गया
सामायिक में प्रभावना आभा नागौरी द्वारा करी गई। गत दिवस ग्रुप द्वारा JSG इंटरनेशनल फेडरेशन में JSG एमपी रीजन वJSG संगिनी उमंग रतलाम का नाम ऊंचा कर सम्मान बढ़ाने वाली सरोज जी जैन चतर का सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर रमिला अभय जी सकलेचा, संगीता ललित जी कांठेड़, अमित जी कोठारी,रेनू राजेंद्र लूनिया,बिंदु अनिल जी कटारिया , अनीता शरद जी कोठारी विजया जवाहर जी लूनिया,अरुणा महेंद्र जी नाहर, ममता भंडारी ,सुनीता सुनील जी डांगी व अन्य पदाधिकारी सहित ग्रुप की बहुत सी सखियां उपस्थिति रही । यह जानकारी निर्मला संजय जी पटवा द्वारा दी गई ।