चेटीचण्ड महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर चेटीचण्ड  (जन्मोत्सव ) महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में प्रात: ७ बजे हवन कर भगवान झूलेलाल का अभिषेक पंचामृत किया गया । प्रात: फिर १० बजे पूज्य गंथ अमरकथा पाठ का समापन कर भोग लगाया गया ।  तत्पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण की गई। इस अवसर पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, हरिश बिंदल, रमेश चोयथानी, पूरन चोयथानी, जयटेक चंदानी, गीता चोयथानी, पुजारी मनोहर मेहता, पंकज मोतियानी,  कमलेश मोतियानी सहित बड़ी संख्या समाजजन उपस्थित थे ।

Play sound