चलित जल मंदिर का हुआ शुभारम्भ

रतलाम । श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट रतलाम के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन चलित जल मंदिर का शुभारम्भ नूतन वर्ष प्रारम्भ के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी, ओमप्रकाश सोनी (पेटलावद वाले), दिनेश अग्रवाल के करकमलों से किया गया । चलित जल मंदिर में प्रतिदिन नगर में भ्रमण कर अलग-अलग क्षैत्रों में शीतल पेयजल सेवा प्रदाय की जाती है। इस अवसर पर पं. राजेश मोतीलाल दवे द्वारा त्रिवेणी तट पर वॉटर कूलर लगाने की घोषणा की गई । इस अवसर पर श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट डॉ. राजेन्द्र शर्मा, सचिव नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, कैलाश झालानी, चेतन शर्मा, मनीष सोनी, विनोत राठौड़, राहुल पंडित, घनश्याम सेन सहित क्षैत्रीय नागरिक गण उपस्थित थे ।

Play sound