गोम्मटगिरी पर कल भगवान बाहुबली का महा मस्तकाभिषेक होगा

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र गोमटगिरी पर स्थापित भगवान बाहुबली की उत्तुंग प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक आज रविवार 22/3/26को श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से एवं मंगलमय संसघ सानिध्य प्रदाता श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी एवं मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्रेयस सागर जी के सानिध्य एवं प्रतिष्ठा चार्य पीयूष भैया के निर्देशन में होगा।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अभिषेक के पूर्व मुनि श्री के संध्या 4:00 बजे मंगल प्रवचन होंगे प्रवचन तत्पश्चात संध्या 5:00 बजे भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक होगा। भगवान बाहुबली दिगंबर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरत मोदी एवं ट्रस्टी सौरभ पाटौदी, संदीप मोरया नकुल पाटोदी पिंकेश टोंग्या आदि ने समाजजनों से अधिक सभी संख्या में प्रधारने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *