मालवा विप्रबन्धु परिषद की बैठक का आयोजन किया गया

रतलाम । पं.सत्यव्रत शास्त्री जी के मार्गदर्शन व पं. हरीश जी चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्थानीय हनुमान बाग पर सांयकाल 4 बजे मालवा विप्रबन्धु परिषद की बैठक का आयोजन किया गया , जिसमे संगठन क़े माध्यम से ही कमजोर स्तर क़े विप्रबन्धु को सहयोग सहित आगे बढऩे हेतु प्रेरित किया जा सकता हैं ,साथ ही एक दूसरे के दु:ख-सुख में सभी मिलकर सहभागी बन सके , आगामी समय में रतलाम क़े वृद्धविप्रजन क़े सम्मान हेतु भी योजना बनाई गई ।
बैठक में पं.महेशानंद शास्त्री, पं. संजयशिवशंकर दवे , पं.नंदकिशोर पंचौली, पं.गोपाल कृष्ण शर्मा,पं.ओमप्रकाश शर्मा , पं.चेतन शर्मा , पं.हरीश ओझा , पं.संजय पुरोहित सहित पं. जीवन पाठक आदि मौजूद रहे।

Play sound