विश नित योग संगीत संस्थान का अनूठा आयोजन

प्रकृति योग संगीतमय परिवेश में गुलाब चक्कर

रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम नगर की प्रकृति प्रदत्त पवित्र धरा गुलाब चक्कर स्थित नगर की सांस्कृतिक योग सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय समय पर आयोजनों की श्रृंखला अनवरत जारी है वही विश नित योग संगीत संस्थान द्वारा प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम लिए हरसंभव रचनात्मकता लिए एक अनूठा आयोजन करते आ रहें।
नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ कालिका माता का आशिर्वाद लिए रविवार की संध्या मूल रुप से भक्ति मय योग और संगीत का अद्भुत समागम देखने को मिला विशनित योग संगीत संस्थान संयोजक विशाल कुमार वर्मा नित्येंद्र एम आचार्य के मार्गदर्शन में लगभग 29 लोगों ने अपनी प्रस्तुतियों के साथ योग थैरेपी व बहुउपयोगी योग आसन प्राणायाम का प्रेक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया योग आयुर्वेद संस्कृति से जुडने का इस तरहा का प्रयास सभी के लिए प्रेरक रहा।
संगीतमय योग यज्ञ में विवेक शर्मा, अशोक शर्मा, इंदू कुमार तिवारी, आनंद व्यास, रत्नेश विजयवर्गीय, बंटी लुईस, राकेश बोरिया, इदरीस जावेदी, गीता बोरासी, प्रज्ञा विजयवर्गीय, विमलेश वर्मा, सुनील निरंजने, महेन्द्र शर्मा, पारस राव, गोपाल बोरीवाल, ओम प्रकाश मनीष बारोड, और अन्य ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यह आयोजन सहजता सरलता लिए विश नित योग संगीत संस्थान की एक और सफल पहल है, जो लोगों को योग और संगीत के माध्यम से जोड़ने में कारगार भूमिका अदा की गई सामूहिक योग आहूति देते हुए आयोजन सम्पन्न हुआ संस्थान द्वारा यहाँ नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग कक्षा संचालित की जाएगी जानकारी देते हुए आभार नित्येन्द्र आचार्य द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *