- 2026 हेतु अनिल जीवावत ने ली अध्यक्ष के रूप में शपथ
- विमल बागरेचा सचिव , अंकित कोठारी कोषाध्यक्ष नियुक्त




अहमदाबाद । युवाओ के व्यक्तित्व विकास व नेतृत्व के प्रशिक्षण की अंतराष्ट्रीय सामाजिक संस्था जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल के शाहीबाग अहमदाबाद चैप्टर का शपथ ग्रहण समारोह वैष्णोदेवी सर्किल के पास द रॉयल पवेलियन बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुआ । संस्था के पूर्व अध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की रविवार (22.3.2026) शाम 7.30 बजे जेसीस गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार विजय (देव आम्रकुंज प्लैटिनम बिल्डकेप) , की नोट स्पीकर जेसी ललित बलडानिया (जेसीआई जोन 8 अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि : दिनेश जैन (डायरेक्टर: राजरतन इलेक्ट्रिकल प्रा. लि.) जेसी योगेश्वरी राठौड़ (जेसीआई जोन 8 उपाध्यक्ष) जेसीआई शाहीबाग के संस्थापक अध्यक्ष जेसी अशोक बाफना , निवर्तमान अध्यक्ष जेसी अल्केश बागरेचा, अध्यक्ष जेसी आकाश मेहता, सचिव जेसी अनिल जीवावत , कोषाध्यक्ष सुमित जैन आदि ने दीप प्रज्वलन कर मंच पर स्थान ग्रहण किया। सभी अतिथिगणों का संस्था द्वारा पुष्प गुच्छ व मोमेंटो से अभिनंदन किया गया व अतिथियों का परिचय क्रमशः अंकित बोहरा , विमल बागरेचा , प्रवीण धारीवाल व ईशा शाह ने दिया । 2025 के अध्यक्ष आकाश मेहता ने सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन पेश किया व सम्पन्न हुए कार्यक्रम का सुंदर वीडियो भी प्रस्तुत किया जिसे सभी ने सराहा ।
इसके पश्चात 2008 के जेसीआई शाहिबाग के ऊर्जावान अध्यक्ष व ओजस्वी वक्ता दिनेश श्रीश्रीमाल ने 2026 के अध्यक्ष अनिल जीवावत का परिचय दिया व सदन में ऊर्जा का संचार किया ।
इसके बाद 2026 के अध्यक्ष जेसी अनिल जीवावत, सचिव विमल बागरेचा , कोषाध्यक्ष अंकित कोठारी को शपथ दिलाई व जेसीआई पिन से सन्मानित किया ।
नव अध्यक्ष अनिल जीवावत ने जेसीआई शाहिबाग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने हेतु संस्था के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए पूरे कार्यकाल दरम्यान सभी के सहयोग हेतु अपील की । इसके बाद अध्यक्ष अनिल जीवावत ने 2026 की पूरी गवर्निंग टीम को गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई व नए सदस्यों को शपथ जेसीआई जोन 8 के अध्यक्ष जेसी ललित बलडानिया ने दिलवाई ।
मंचासिन अतिथिगणों ने अपने संबोधन में बताया की जेसीआई भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाजसेवा के बेहतरीन कार्य कर रही है। यह संस्था शिक्षा, चिकित्सा, समाज, राष्ट्र, खेल, आर्थिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सेवा कार्य पूरे समर्पण भाव के साथ कर रही है जो सराहनीय है ।
संस्थापक अध्यक्ष अशोक बाफना ने कहा कि वह नव मनोनीत कार्यकारिणी से अपेक्षा करते हैं कि वह 2026 को यादगार बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे । संस्थापक अध्यक्ष जेसी अशोक बाफना ने अल्पायु में सुंदर मंच संचालन करने हेतु युविका मुकेश चौपड़ा की सराहना की व जोन प्रेसिडेंट के साथ पुष्पगुच्छ से सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की ।
कार्यक्रम दरम्यान विभिन्न संस्थाओं व समाज से पधारे हुए अतिथिगणों का सम्मान पूर्व अध्यक्ष राणमल तातेड ने गरिमामयी शब्दों से किया ।
कार्यक्रम दरम्यान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशोक बाफना, पूर्व अध्यक्ष जयंती बाफना , राजेश सालेचा , राणमल तातेड , दिनेश श्रीश्रीमाल, राजेश मेहता, दिलीप गुलेच्छा, जितेंद्र जीरावला, राकेश छाजेड़, मनीष मेहता , सचिन बोहरा , मुकेश चौपड़ा , अंकित बोहरा, नरेश हुंडिया, अल्केश बागरेचा के अलावा समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे । अंत में विमल बागरेचा ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन मुकेश आर. चौपड़ा व युविका एम. चौपड़ा ने किया । अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।