श्री मारू भांबी समाज का सामाजिक स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम । श्री बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण तथा प्रति वर्षानुसार आयोजित होने वाली श्री मारू भांबी समाज का सामाजिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन समाजजनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ ।
रविन्द्र गेहलोत ने बताया कि चैत्र नवरात्र हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर हाट की चौकी रतलाम स्थित अतिप्राचीन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं श्री मारू भांबी समाज का सामाजिक स्नेह मिलन समारोह में सर्वप्रथम पधारे अतिथियों एवंं समाजजनों का तिलक व भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया, तत् पश्चात ध्वज चल समारोह निकालकर श्री बाबा रामदेव जी की महाआरती हुई सम्पन्न हुई ।
उक्त आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल मारू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व निर्वाचित रतलाम समाज अध्यक्ष झमक पडियार, उपाध्यक्ष नंदकिशोर खांबू, मांगीलाल अनखे, सचिव रविंद्र गहलोत, सह सचिव जगदीशचंद्र मातोरिया, कोषाध्यक्ष दीपेश पडियार, सह कोषाध्यक्ष प्रभुलाल राठौर, समन्वयक गोलू भूमारचा, युवा प्रकोष्ठ, हरीश बामनिया सहित कार्यकारिणी सदस्य पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल बोका, बद्रीलाल पुनवर, राजेश बोचा, महेश सोलंकी, दिनेश पडियार, सावन राठौर, विजय बोका, रमेश कथिरिया, बहादुर खांबु, सहित सैकड़ों समाजजन आयोजन में शामिल हुए । इस अवसर पर रतलाम जिला सहित नीमच, मंदसौर, माउखेड़ी, जावरा, बडनगर, उज्जैन, इंदौर आदि क्षैत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन आयोजन में शामिल हुए । आयोजन में पधारे हुए सभी भक्तजनों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र गहलोत एवं आभार दिपेश पडियार ने व्यक्त किया ।